गुना: जिले से लापता नाबालिग बच्चों के मामले में गुना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 30 दिनों में 30 बच्चे खोजे
गुना जिले से लापता नाबालिक बालक बालिकाओं को खोजने में एसपी हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 5 मई दोपहर को एसपी ने बताया, पिछले 30 दिनों में तकनीकी संसाधन मुखबिर तंत्र और पुलिस की सक्रियता से जिले के सभी थाना क्षेत्र से लापता 28 नाबालिक बालिकाएं और दो नाबालिक बालकों को पुलिस ने खोज कर परिजनों से मिलाया है। अभियान लगातार जारी रहेगा।