चाचौड़ा विधानसभा के पेची गांव में स्थित निवास पर विधायक प्रियंका मीना ने 18 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी। शिकायती आवेदन लिए और चर्चा की। अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर कुछ लोगों की समस्याओं का समाधान किया। अन्य लोगों को जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।