फतुहा: शुकुलपुर गांव के बाढ़ पीड़ितों ने फोरलेन पर बनाया अपना और मवेशियों का बसेरा
Fatwah, Patna | Sep 7, 2026 शुकुलपुर गांव के पास बाढ़ पीड़ितों ने फोरलेन पर ही अपना और मवेशियों का बसेरा बना लिया है। सुकूलपुर गांव के लगभग सभी घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। मवेशियों व लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। फतुहा पटना लेन को लगभग 300 मीटर तक अवरुद्ध कर स्वयं और मवेशियों का बसेरा बना लिया है। फतुहा,दीदारगंज की पुलिस के समझाने पर भी लोग हटने को तैयार नहीं है। जाएं तो कहां जाएं