Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
raazrajpoothr
PET-2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार, डीएम समीर ने तैयारियों के दिए निर्देश, नकलविहीन और निष्पक्ष परीक्षा पर दिया जोर, केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के किये इंतजाम, अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश।
Jalaun, Jalaun
| Oct 28, 2026
MORE NEWS
UPSSSC द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने व अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा को दृष्टिगत जिलाधिकारी जालौन, श्री समीर, पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चंद्र रावत व नगर मजिस्ट्रेट, श्री सुनील कुमार द्वारा रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड तथा अभ्यर्थियों के रात्रि में रुकने के स्थान इत्यादि का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा परीक्षा को लेकर की गयी तैयारियों पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चंद्र रावत द्वारा दी गई बाइट ।
Jalaun, Jalaun | Oct 28, 2026
कालपी क्षेत्र के मदारपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के अंदर अचानक कालसर्प दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते वन विभाग को सूचना दे दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। घर में सांप देखकर घबराए परिजन, ग्रामीणों की जुटी भीड़ प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदारपुर गांव निवासी सुनील पुत्र कल्ला के घर में अचानक कालसर्प निकल आया। घर के अंदर सांप देखकर परिजनों के होश उड़ गए। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूझबूझ आई काम सांप को देखकर घबराए ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग की तत्परता से मिली राहत सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद सुनील के परिवार सहित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। समय पर सूचना और वन विभाग की तत्परता के चलते संभावित खतरा टल गया। ग्रामीणों ने टीम की कार्रवाई की सराहना की। घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखें। खुद पकड़ने या मारने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग अथवा प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
Jalaun, Jalaun | Oct 28, 2026
यूपी में अब तो गजब ही हो गया 👇अलीगढ़ अपर जिला जज" को भी नहीं देख रहे दारू बाज आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर 30-40 दबंगों ने मिलकर अलीगढ़ के "अपर जिला जज" श्री अली मुस्तफा एवं उनके पिता श्री गुलाम मुस्तफा एवं उनके गनर को बीच हाईवे पर जमकर पीटा,, कार तोड़ी और उसमें आग लगाने की कोशिश भी की गई जज साहब अपनी शिकायत में खुद ही बता रहे हैं, क्या हुआ FIR कमेंट बॉक्स में 📩 #agra #AligarhNews Fir attached
Jalaun, Jalaun | Oct 28, 2026
Another wanted God message for educated people cum more than animals on earth 🌍🌎 beware beofre its too late. God has all power - what will happen? When will happen? With whome it will happen? Be human before its too late #arnab #cyclone #NeverGiveUp
Jalaun, Jalaun | Oct 28, 2026
1 नवंबर को उरई मेडिकल कॉलेज में लगेगा मेगा शिविर, एक ही छत के नीचे मिलेगी न्यायिक सहायता और सरकारी योजनाओं की सुविधा, गरीब, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिलेगा लाभ, निःशुल्क विधिक परामर्श और विवादों के समाधान की मिलेगी जानकारी, विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टॉल, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की होगी पहल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चन्द्रा ने आमजन से की शिविर में पहुंचने की अपील, राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में 1 नवंबर 2026 को होगा आयोजन।
Jalaun, Jalaun | Oct 28, 2026
जालौन में स्नातक चुनाव में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, उरई के जिला परिषद बूथ संख्या 217 पर जल शक्ति मंत्री ने डाला वोट, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव में स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित समेत तमाम पदाधिकारी रहे मौजूद, बोले- जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हम एक तरफा चुनाव जीतेंगे, जालौन के उरई स्तिथ जिला पंचायत कार्यालय परिसर में बने बूथ पर जल शक्ति मंत्री ने किया मतदान। बाइट:- स्वतंत्र देव सिंह--जलशक्ति मंत्री
Jalaun, Jalaun | Oct 23, 2026
जालौन के बालक कुनाल जाटव ने A से Z तक के english alphabet को 3.17 सेकंड में सबसे तेज गति से type करके विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया,,,,, *बेटे कुनाल जाटव का नाम 🏆🏆🏆गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड🏆🏆🏆में नाम दर्ज होना हम सब के लिए गर्व की बात है।* *UPS कंपोजिट विद्यालय मदरालाल पुर विकास खण्ड कदौरा में कार्यरत शिक्षक संतोष कुमार जाटव के सुपुत्र कुनाल जाटव ने जनपद जालौन का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है* *बेटे कुनाल जाटव की इस अभूतपूर्व सफलता के लिए उसको और उसके माता पिता एवं परिजनों को शुभकामनाएं और अनंत मंगलकामनाएं।🎉🎉🎉🎉💐💐💐🥇🥇🥇🥇*
Jalaun, Jalaun | Oct 22, 2026
राठ रोड ओवरब्रिज के पार, लोधी समाज की वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापना का गणमान्य लोगो की उपस्थिति में हुआ भूमि पूजन: गल्ला मंडी में विधायक गौरी शंकर वर्मा के अथक प्रयासों से साकार हुई समाज की वर्षों पुरानी मांग 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में विदेशी हुकूमत की चूलें हिलाने वाली अमर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की आदमकद प्रतिमा स्थापना की दिशा में गुरुवार को बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया गया। जिला मुख्यालय उरई के राठ रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में लोधी समाज की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद उरई के अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी सहित समाज के तमाम जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक गौरीशंकर वर्मा ने किया शिलापूजन, अर्पित किए श्रद्धासुमन गल्ला मंडी परिसर में आयोजित भव्य भूमि पूजन समारोह में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने आचार्यों द्वारा उच्चारित स्वास्तिवाचन के बीच नींव में पहली ईंट रखकर आधारशिला रखी। इसके उपरांत उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी ने मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनका अदम्य साहस और अमर बलिदान किसी एक समाज तक सीमित नहीं, बल्कि समूचे राष्ट्र के लिए गौरव का प्रतीक है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के महापुरुषों और अमर क्रांतिकारियों की स्मृति को चिरस्थायी बनाना और उन्हें उनका यथोचित मान-सम्मान दिलाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। साकार हुआ समाज का संकल्प, उमड़े गणमान्य नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने कहा कि समाज की इस बहुप्रतीक्षित मांग को सदर विधायक के नेतृत्व में अमलीजामा पहनाया जा रहा है, और नगर पालिका इस स्थल को एक भव्य एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत, भगवान दास नेताजी, श्रीमती निशा राजपूत, सभासद सुशील राजपूत, जिला मंत्री बीरेंद्र राजपूत कुसमिलिया, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत, शत्रुघ्न राजपूत, सुशील राजपूत लक्ष्य, सभासद रविंद्र राजपूत, हरस्वरूप राजपूत, सुनील द्विवेदी, शैलेंद्र कुसमिलिया, नरेश कुठौंदा, लेखू कुठौंदा सहित लोधी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Jalaun, Jalaun | Oct 22, 2026