जहानाबाद पुलिस केंद्र में वाहन परेड का आयोजन
पुलिस अधीक्षक जहानाबाद अपराजित लोहान के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस केंद्र, जहानाबाद में वाहन परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान संबंधित वाहन चालकों एवं पुलिस पदाधिकारियों से कार्ड डायरी, रनिंग बुक, लॉग बुक, वाहनों की वर्तमान स्थिति, रख-रखाव एवं उपयोग से संबंधित जानकारी ली गई।
इस दौरान वाहनों के परिचालन रिकॉर्ड, ईंधन उपयोग, यात्रा विवरण तथा आवश्यक दस्तावेजों की अद्यतन स्थिति की जांच की गई। निरीक्षण में खराब एवं अनुपयोगी पाए गए वाहनों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी वाहन चालकों एवं पदाधिकारियों को वाहनों का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने, दस्तावेजों को समय पर अद्यतन रखने तथा पारदर्शी एवं व्यवस्थित रिकॉर्ड संधारण करने के निर्देश दिए।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस वाहनों की कार्यक्षमता बनाए रखना तथा कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों में उनकी प्रभावी उपयोगिता सुनिश्चित करना है।
#JahanabadPolice #VehicleParade #PoliceCenterJahanabad #AparajitLohan #BiharPolice #JahanabadLive #LawAndOrder #PoliceAdministration