उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के थाना बाबरी क्षेत्र में कथित धर्मांतरण और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ग्राम भन्दौड़ा निवासी संजय शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि गुलजार अली और उसके परिजनों ने प्रदीप उर्फ रवि नामक युवक को बहला-फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और नाम बदलकर एक मुस्लिम युवती से निकाह करा दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब ग्रामीणों ने मामले में पूछताछ की तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबरी पुलिस ने आरोपी उमरदीन पुत्र नत्थू और गुलजार अली पुत्र उमरदीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। धर्मांतरण संबंधी आरोपों की जांच जारी है।
.
.
.
.
#ShamliNews #Shamli #BabriPolice #ConversionCase #ReligiousConversion #PoliceAction #CrimeNews #UPPolice #UttarPradeshNews #BreakingNews #HindiNews #NHPBharat #NHPBharatNews
Fatehabad, Agra | Oct 29, 2026