हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण स्थल पर कथित गंगाजल छिड़काव और शुद्धिकरण यज्ञ के विरोध में सियासत पूरी तरह गरमा गई है। इसे दलित, पिछड़े और शोषित वर्ग का सीधा अपमान बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिवालय और पुलिस मुख्यालय (PHQ) का जोरदार घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
#mallikarjunkharge #UttarakhandNews