जगदलपुर: दलपतसागर जलाश्य में अवैध मलबा फेंके जाने पर महापौर संजय पांडे सहित जनप्रतिनिधियों ने एसपी से की शिकायत
नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे ने दलपत सागर में अवैध रूप से मलबा फेंके जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक, जिला बस्तर को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने बताया कि दलपत सागर, जो कि जनसामान्य की संपत्ति है, उसकी साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम जगदलपुर के अधीन है। हाल ही में जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दादाबाड़ी के पीछे