-#शिवा फार्मेसी कॉलेज में फ्रेशर्स ने बिखेरा जलवा, ‘Dreamscape 2026’ में नंदिनी और मोहित बने पर्सनैलिटी विनर…
-#ब्राइट #न्यूज #बिलासपुर
-#शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, चांदपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘Dreamscape 2026 – Where a New Journey Begins’ फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। सेमिनार हॉल को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।
-#कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का संस्थान परिवार में स्वागत करने के साथ उन्हें वरिष्ठ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से परिचित कराना रहा। समारोह में नृत्य, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फन गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों ने खूब रंग जमाया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
-#इस अवसर पर प्राचार्या ईशा रानी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि नए विद्यार्थी संस्थान की नई ऊर्जा और भविष्य की उम्मीद हैं। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उपलब्ध अवसरों का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यकारी निदेशक आयुष शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संस्थान की प्राथमिकता है। वहीं कार्यकारी निदेशक अदिति शर्मा ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
-#प्रतिभाओं को मिला सम्मान…
-#समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं व्यक्तित्व को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न खिताब प्रदान किए गए। मिस पर्सनैलिटी – नंदिनी, मिस्टर पर्सनैलिटी – मोहित शर्मा, बी.फार्मा मिस फ्रेशर – मुस्कान, बी.फार्मा मिस्टर फ्रेशर – केतन शर्मा, एम.फार्मा मिस फ्रेशर – तान्या, डी.फार्मा मिस फ्रेशर – कनिका कुमारी, डी.फार्मा मिस्टर फ्रेशर – श्री पटेल तथा ऑलराउंडर ऑफ द डे – उमंग चुने गए।
-#समारोह के सफल आयोजन में शिक्षकों, विद्यार्थियों, आयोजन समिति एवं स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
#BrightNews #BrightNewsHimachal #BilaspurNews #ChandpurNews #ShivaInstituteOfPharmacy #ShivaPharmacyCollege #Dreamscape2026 #FreshersParty2026 #WhereANewJourneyBegins #PharmacyFreshersParty #BilaspurCollegeNews #HimachalCollegeNews #PharmacyCollegeEvent #FresherPartyCelebration #DanceMusicMasti #CulturalProgram #FunGames #NewStudentsWelcome #SeniorJuniorMeet #EshaRani #PurushottamSharma #MadhuSharma #AyushSharma #AditiSharma #MissPersonalityNandini #MrPersonalityMohitSharma #MissFresherMuskan #MrFresherKetanSharma #MPharmaMissFresherTanya #DPharmaMissFresherKanika #DPharmaMrFresherShriPatel #AllrounderOfTheDayUmang #BPharma #MPharma #DPharma #HimachalNews