करछना: बेला चौराहा के पास तालाब के बगल झाड़ियों में मिले अज्ञात शव का दूसरे दिन भी नहीं हुई पहचान।
करछना थाना क्षेत्र के बेला चौराहा पास स्थित तालाब के बगल झाड़ियों में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान न होने की दशा में शव को पोस्टमार्टम भेज दिया था। और जांच में जुट गई थी। मृतक व्यक्ति कौन है और कहां का रहने वाला है दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अलग-अलग थानों में पहचान के लिए पता लगा रही है।