टीकमगढ़: देवीनगर गांव में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
टीकमगढ़ जिले के देवीनगर गांव में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल लक्ष्मण के परिजन ने बताया कि व्यक्ति नीम के पेड़ पर चढ़ा हुआ था, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया और हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।