टीकमगढ़: अंजनी माता मंदिर के समीप 4 पहिया वाहन की टक्कर से पति-पत्नी हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
अंजनी माता मंदिर के पास शनिवार को पति-पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गए। सियावनी निवासी नीरज नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बाइक से बानपुर से टीकमगढ़ की ओर आ रहा था, रास्ते में अंजनी माता मंदिर के पास एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। 108 एंबुलेंस में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।