टीकमगढ़: 22 दिसंबर को टीकमगढ़ के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, किसान सम्मेलन और जनकल्याण शिविर में होंगे शामिल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल 22 दिसंबर को टीकमगढ़ जिले के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के अपर सचिव चंद्रशेखर वालिंबे ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री रविवार को दोपहर 3:45 पर जतारा के बेरवार के पास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। टीकमगढ़ पुलिस लाइन से भारी संख्या में बैरिकेड कार्यक्रम स्थल पहुंचाए जा रहे हैं।