तिर्वा: तिर्वा में मंत्री ने देखा लाइव प्रसारण, राशन कोटेदारों का लाभांश बढ़ा
Tirwa, Kannauj | Aug 17, 2026 तिर्वा। प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लिए सरकार ने लाभांश बढ़ाकर बड़ी राहत दी है। सोमवार को कन्नौज के तिर्वा तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने संबंधी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।