ठेठईटांगर: एसडी फुटबॉल क्लब का शानदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल के बाद सेमीफाइनल में बनाई जगह
सिमडेगा। बुधवार को दोपहर 1 बजे ठेठईटांगर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन एसडी फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में एसए ब्रदर्स सबडेगा को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया। दूसरे मैच में कमांडो ब्रदर्स रांची को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने मैच का शुभारंभ किया।