दादरी: स्टेलर ग्रीन पार्क के पास से पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के 3 वाहन व अवैध हथियार हुए बरामद
नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने रविवार को तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी का एक डम्फर, दो कार व अवैध हथियार बरामद कर लिए हैं। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से इस्तकार, सलाउद्दीन व शमसुद्दीन के रूप में हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।