दादरी: सेक्टर-62 से पुलिस ने बिना पंजीकरण की फर्जी कंपनी चला कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने रविवार को बिना पंजीकरण कराए कंपनी चलाकर विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से विशाल सुरेका के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त द्वारा बिना पंजीकरण कारण मेड मैच फाइंडर नाम से कंपनी चलाई जा रही थी। अभियुक्त को जेल भेजा गया है।