बिंदकी: बिंदकी में रामलीला कमेटी की बैठक हुई, 18 अक्टूबर से प्रारंभ होगा दशहरा महोत्सव, 80 फीट ऊंचा रावण करेगा अट्टहास
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान के समीप स्थित श्री हनुमान मंदिर में रविवार की शाम लगभग 5:00 बजे श्री रामलीला कमेटी बिंदकी के अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार उर्फ प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में श्री रामलीला कमेटी बिंदकी की बैठक हुई। जिसमें 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलने वाले दशहरा महोत्सव को भव्य बनाने पर चर्चा हुई। बताया गया कि 80 फीट ऊंची रावण बनेगा।