फिरोज़ाबाद: नगला पानसहाय इलाके में चोरों ने एक मकान का तोड़ा ताला, पड़ोसियों के शोर मचाने पर चोरी का माल छोड़कर फरार हुए चोर
थाना उत्तर क्षेत्र के नगला पानसहाय नई आबादी बाला जी नगर में चोरों ने प्रेमवती नामक महिला के मकान का ताला चटका कर घर में घुस गए। घटना की जानकारी होते ही पड़ोसियों ने शोर मचा दिया जिससे आरोपी चोर दूसरी जगह से चोरी किया हुआ माल छोड़कर फरार हो गए। चोरों के जाते वक्त की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है। पुलिस CCTV के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।