फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र सुभाष तिराहा पर ट्रक आने पर रूकी कार, पीछे से तेज रफ्तार वाहन घुसा
थाना दक्षिण क्षेत्र सुहागनगर से एक कार सवार कमलदेव सुभाष तिराहा तक बीती देर रात कार लेकर आया। उसी वक्त एक ट्रक सड़क क्रॉस करने लगा, तो कमलदेव ने अपनी कार रोक दी। पीछे से तेज रफ्तार एक अन्य वाहन आया और उसकी कार में घुस गया। जिससे जहाँ कार बुरी तरह पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार सवार कमलदेव का कुर्ता फट गया, हाथ मे चोट आई। एक ई रिक्शा चालक भी बाल बाल बचा।