झालरापाटन: नाहरडी में तेज रफ्तार कार ने 54 वर्षीय चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
झालरापाटन के नाहरडी गांव में बुधवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोरदा ग्राम पंचायत के चौकीदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान इंदर सिंह (54 वर्ष) के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाया।इंदर अपने घर से सामान लेने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान झालावाड़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।