लालगंज: तुलसी निवासी व्यक्ति का कंकाल नुमा शव का नहीं हो सका पीएम, अंतिम संस्कार के लिए भटक रहा परिवार, घर में नहीं जले चूल्हे
लालगंज के तुलसी गांव निवासी मुन्नालाल यादव बीते 11 अप्रैल को लापता हो गएथे। करीब 45 दिन बाद 26 मई को उनका कंकाल नुमा शव घर से करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल में एक पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर बाद 1:00बजे परिजनों ने आरोप लगाया कि शव मिले आज 6 दिन हो गए लेकिन आज तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ।