कालपी: कालपी में यमुना नदी का जलस्तर 102.62 मीटर पर पहुंचा, 4 सेंटीमीटर प्रति घंटा गिरने से लोगों ने ली राहत की सांस
Kalpi, Jalaun | Jul 18, 2025 कालपी में 4 सेंटीमीटर प्रति घंटा के हिसाब से यमुना का जलस्तर शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे गिरकर 102.62 मीटर पर पहुंच गया है, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट होने से तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों में काफी तसल्ली महसूस हो रही है वहीं एसडीएम समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी तटवर्ती क्षेत्र में लगातार चौकसी बरत रहे है।