कालपी: आटा थाना पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास छिनैती करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया, चोरी का माल व तमंचा-कारतूस बरामद
Kalpi, Jalaun | Jul 18, 2025 आटा थाना पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास से छिनैती करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे जानकारी दी है और पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की 1 बाइक, सोने चांदी के जेवरात, 17 मोबाइल और तमंचा व कारतूस बरामद किए गए है, पकड़े गए बदमाश राह चलती महिलाओं को निशाना बनाते थे, फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।