कालपी: कालपी में यमुना का जलस्तर बढ़ा, बिहारी जी मंदिर की सीढ़ियां भी डूबी, वीडियो आया सामने
Kalpi, Jalaun | Jul 17, 2025 कोटा बांध से छोड़े गए पानी के बाद और लगातार हो रही बारिश से कालपी में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, वही गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे स्थित बिहारी जी की मंदिर की सीढ़ियां भी डूब गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है, वहीं जिला प्रशासन ने बुलेटिन जारी कर बताया कि यमुना नदी का मौजूदा जलस्तर 104.260 मीटर है।