हुज़ूर: विश्वकर्मा नगर में तीसरी कक्षा के छात्र की बाइक की टक्कर से हुई मौत
Huzur, Bhopal | Mar 4, 2024 भोपाल में सांची दूग्ध संघ के सामने स्थित विश्वकर्मा नगर में बंद सड़क पर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। वह एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। गोविंदपुरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांचशुरू कर दी है।