हुज़ूर: भोपाल में आंचल चिल्ड्रन होम में धर्मांतरण की धीमी जांच
Huzur, Bhopal | Mar 4, 2024 भोपाल के आंचल चिल्ड्रन होम में बच्चियों के धर्मातरण केस को 2 महीने बीत चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस चालान पेश नहीं कर सकी है। फॉरेन फंडिंग की जांच कर रही टीम ने अपनी रिपोर्ट अब तक पुलिस को नहीं दी है। बताया जा रहा है कि इसी के इंतजार में चालान डायरी पेश करने में देरी हो रही है। दूसरी ओर, चिल्ड्रन होम के संचालक पादरी अनिल मैथ्यू को जमानत भी मिल गई।