हुज़ूर: भोपाल नगर निगम के एमआईसी मेंबर और बूथ अध्यक्ष के बीच हुई नोकझोंक का एक वीडियो आया सामने
Huzur, Bhopal | Mar 4, 2024 भोपाल नगर निगम के एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल और वार्ड-33 के बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार बरड़े के बीच नोकझोंक का एक वीडियो सामने आया है। इस मामले में बूथ अध्यक्ष बरड़े ने विधायक भगवानदास सबनानी से शिकायत की है। वहीं, कार्रवाई न होने पर वार्ड के सभी बूथ अध्यक्षों द्वारा इस्तीफे दिए जाने की बात कही है। इधर, एमआईसी मेंबर ने मारपीट और गाली-गलौज की बात को झूठी बताई है।