रामगंजमण्डी: मोड़क में सिलिकोसिस एवं खान सुरक्षा कानूनों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रामगंजमंडी के मोड़क में रविवार शाम करीब 5 बजे सिलिकोसिस एवं खान सुरक्षा कानूनों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन मंगलम होल में आयोजित हुआ। जिसमे डॉक्टर सत्यनारायण ने सिलिकोसिस बीमारी के कारण, लक्षण, रोकथाम के उपाय तथा लू (तापघात) से बचाव के सुरक्षित उपाय बताए। वही खनन कानूनों की भी विस्तार से जानकारी दी।