रामगंजमण्डी: मोड़क-ढाबादेह रोड पर अठखेलियाँ करता दिखा सांप का जोड़ा, देखने उमड़े लोग
रामगंजमंडी के मोड़क ढाबादेह रोड़ पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक सांप का जोड़ा अठखेलियां करते दिखा। जिसे देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गई। दोनों को अठखेलियां करते हुए लोगों ने देखा और अपने कैमरे में कैद कर लिया। करीब 20 मिनट तक अठखेलियां कर दोनों घनी झाड़ियों की तरफ चले गए।