रामगंजमण्डी: झामरा में चल रही भागवत कथा में द्वारकाधीश और रुक्मणी विवाह का आयोजन, झांकियां सजाई गईं
रामगंजमंडी के झामरा में चल रही भागवत कथा के छठे दिन द्वारकाधीश और रुक्मणी विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान सुंदर झांकिया भी सजाई गई। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे किया गया। बता दे कि मोड़क क्षेत्र के भटवाड़ा, झामरा गांव के हिंगलाज माताजी मन्दिर पर 25 मई रविवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है।