रामगंजमण्डी: सुकेत में आयोजित मोहल्ला बैठक में मंत्री ने आमजन का हाल जाना, अवैध विद्युत कनेक्शन वालों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
रामगंजमंडी के सुकेत में रविवार सुबह करीब 10 बजे मोहल्ला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने मोहल्ले वाइज स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने और बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को जाना तथा तत्काल उनके समाधान के निर्देश भी दिए।