रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी चिकित्सालय में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर मरीजों और तिमारदारों को तम्बाकू छोड़ने के लिए दिलाई गई शपथ
रामगंजमंडी में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. प्रमोद स्नेही ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों व उनके परिजनों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।