मंझनपुर: सेसा ग्राम सभा में पट्टों के बदले घूस लेने का आरोप, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
सेसा परगना करारी के ग्रामीणों ने गुरुवार मो समय 2 बजे जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर पट्टा आवंटन में धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कृषि कार्य के लिए भूमि के पट्टे का आवंटन मनमाने तरीके से किया जा रहा है और पात्र लाभार्थियों को अनदेखा कर प्रधान और संबंधित कर्मचारी मोटी रकम लेकर पट्टा आवंटित कर रहे हैं।