मंझनपुर: मंझनपुर के एक तालाब में डूबे युवक का रेस्क्यू जारी
कौशांबी के मुख्यालय मंझनपुर के नया नगर मोहल्ले के पदमा तालाब में एक युवक डूब गया है।युवक के डूबने की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और मछुआरों की मदद से रेस्क्यू शुरू कर दिया है।बृहस्पतिवार शाम तक युवक का पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम भी मौजूद है।