मंझनपुर: मंझनपुर में जिलाधिकारी ने कुष्ठ निवारण दिवस पर 10 कुष्ठ रोगियों को कम्बल देकर किया सम्मानित
जिलाधिकारी द्वारा गुरुवार को समय 12 बजे कुष्ठ निवारण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में 10 कुष्ठ रोगियों को कम्बल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा संदेश पढ़ कर अधिकारियों/कर्मचारियों को जनपद को कुष्ठ मुक्त बनाने, भेदभाव नहीं करने एवं कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों से जुडे कलंक और भेदभाव को समाप्त करने की शपथ दिलाई है।