मंझनपुर: कौशांबी में किन्नर समाज के बीच वर्चस्व की जंग तेज, इलाहाबाद के किन्नरों पर गुंडागर्दी और जबरन वसूली का गंभीर आरोप
किन्नर समाज के बीच वर्चस्व की लड़ाई अब खुलकर सड़कों तक आ चुकी है। इलाहाबाद के किन्नरों पर जबरन अवैध वसूली, मारपीट और गुंडई के गंभीर आरोप लगाते हुए महंत गुरु मां मुस्कान किन्नर ने गुरुवार को समय 1 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि इलाहाबाद से आए किन्नर कौशांबी जिले में जबरन वसूली कर रहे हैं।