मंझनपुर: मंझनपुर में यूनियन की अनुशासित व्यवस्था से मंझनपुर-सिराथू मार्ग पर जाम मुक्त सफर
कौशांबी: विक्रम अप्पे टैक्सी ड्राइवर और क्लीनर यूनियन की शानदार पहल से मंझनपुर से सिराथू जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से बनी जाम की समस्या खत्म हो गई है। यूनियन पदाधिकारियों ने प्रशासन के सहयोग से सुव्यवस्थित यातायात प्रणाली लागू की, जिससे सड़क पर अव्यवस्था दूर हुई और यात्रियों को राहत मिली।