सदर: दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में मृत अभिषेक का अंतिम संस्कार वाराणसी में किया गया
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में मृत चंदौली के निवासी अभिषेक अंतिम संस्कार किया गया। अभिषेक के पिता इंजीनियर है और मृतक अभिषेक बी.कॉम की पढ़ाई दिल्ली के पीजी में रहकर करता था। अभिषेक की मौत ने उनके परिवार वालो को झकझोर कर रख दिया है। अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे अभिषेक के पिता ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।