बालूमाथ: जनता दरबार में बालूमाथ सीओ पर विधायक भड़के, कहा- काम नहीं करना तो बालूमाथ छोड़ो
बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में जमीन मोटेशन व जमाबंदी मामलों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जनता दरबार सुबह 11 से प्रारंभ होकर संध्या 6 बजे तक चली। लातेहार विधायक प्रकाश राम लगातार मिल रही शिकायतों पर अंचलाधिकारी बालेश्वर राम की कार्यशैली पर भड़क उठे।दिवाकरनगर निवासी लूरकी देवी समेंत सीओ पर गलत कार्य का आरोप लगाया।