डिंडौरी: बहेरा टोला गांव में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विक्रमपुर पुलिस कर रही जांच
डिंडौरी जिले के बहेरा टोला गांव में अधेड़ ने अज्ञात कारण के चलते पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । दरअसल ग्रामीणों की सूचना पर विक्रमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और जिला अस्पताल में शव पीएम करा शव परिजनों को सौपा । विक्रमपुर पुलिस सोमवार दोपहर 3:00 बजे मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है ।