डूंगरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 497 किलो मादक पदार्थ किया नष्ट, कीमत करीब 1 करोड़
डूंगरपुर पुलिस ने एनडीपीएस के चार मामलों में जब्त 497.410 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया है। इसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई गई है। भंडारिया घाटा स्थित कचरा निस्तारण केंद्र में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जब्त मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया। एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर एएसपी खींव सिंह और अपराध सहायक कार्यालय प्रभारी तेज सिंह की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। निस्तारण से पहले रिकॉर्ड और जब्त माल का मिलान किया गया। संबंधित थाना अधिकारियों और मालखाना प्रभारियों ने भी प्रक्रिया में सहयोग किया। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से मालखानों में रखे निस्तारण योग्य मादक पदार्थों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
#Dungarpur #DungarpurPolice #RajasthanPolice #NDPS #DrugDestruction Drugs CrimeNews