सागर नगर: कैंट थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन ने बुजुर्ग महिला के बेटे से शादी कर गहने और ₹81 हजार की नकदी लूटी
सागर में कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार में रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला धरमोबाई ने पुलिस से सोमवार की दोपहर 2 बजे शिकायत में बताया कि वे अपने बेटे सुनील के लिए लड़की की तलाश कर रही थी। इस दौरान उनके रिश्तेदार राजू यादव, निवासी धनुआ मेढ़की, ने एक रिश्ता बताया। राजू 31अगस्त को भौरासा निवासी एक लड़की को साथ लेकर आया, जिसका नाम आरती यादव बताया गया...