सागर नगर: पानी की कम आपूर्ति से परेशान महिलाएं बर्तन लेकर निगम आयुक्त के बंगले पहुंचीं, प्रदर्शन किया
हरिसिंह गौर वार्ड क्रमांक 1 में पानी की कमी से परेशान महिलाओं और पुरुषों ने बुधवार सुबह 9:30 निगम आयुक्त के बंगले के सामने बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने बताया कि पिछले एक महीने से क्षेत्र में सिर्फ 15 मिनट जल आपूर्ति हो रही है, वह भी बहुत कम प्रेशर से, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।निवासियों ने कई बार जलप्रदाय विभाग को शिकायत भी की थी।