सागर नगर: 9 साल बाद सागर केंद्रीय जेल में जेल प्रहरियों का प्रशिक्षण शुरू, डीजी डॉ. वरुण कपूर ने किया निरीक्षण
केंद्रीय जेल में नौ साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर जेल प्रहरियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। बुधवार सुबह 11 बजे डीजी जेल डॉ. वरुण कपूर ने केंद्रीय जेल पहुंचकर प्रशिक्षण का निरीक्षण किया, प्रशिक्षु प्रहरियों को मार्गदर्शन दिया और उनका उत्साहवर्धन किया।इस दौरान जेल अधीक्षक मानेन्द्र सिंह परिहार ने डीजी डॉ. कपूर का स्वागत किया।