सागर नगर: डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के छात्रों ने न्याय की ज्योत जलाकर किया प्रदर्शन
डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार दोपहर 1बजे प्रशासनिक भवन के सामने “न्याय की ज्योत” जलाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि वे अपनी समस्याएं कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रख चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। छात्रों ने कहा कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।