सागर नगर: सागर में पीएम मोदी का AI वीडियो बनाकर दुकान का प्रमोशन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताई आपत्ति
शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का AI से बना फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में उन्हें तीन बत्ती स्थित आदिनाथ मोबाइल शॉप पर जाते और दुकान का प्रमोशन करते दिखाया गया है, जबकि ऑडियो में “ऑनलाइन शॉपिंग को मारो गोली, ऑफलाइन खरीदो आदिनाथ मोबाइल से” जैसे वाक्य सुनाई दे रहे हैं। इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कड़ी आपत्ति जताईं है।