राजगढ़ी: पौंटी गांव में ध्याणी मिलन कार्यक्रम में ध्याणियों ने मां भद्रकाली को भेंट किया सोने का हार व प्रतिमा
बड़कोट के पौंटी गांव में दो दिवसीय ध्याणी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। सोमवार शाम 4 बजे विशेष धार्मिक अनुष्ठान के साथ ध्याणी मिलन कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान ध्याणियों ने अपनी आराध्य देवी मॉ भद्रकाली की विशेष पूजा अर्चना कर एक सौ आठ मुंगो का सोने का हार व प्रतिमा भेंट की। इस दौरान ध्याणियों ने रंवाई क्षेत्र का पारंपरिक रसौं- तांदी नृत्य किया।