राजगढ़ी: उपराड़ी गांव में बाबा बौख नाग देवता की डोली एक साल बाद अपने पौराणिक मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकली
शनिवार दोपहर 1 बजे बड़कोट उपराड़ी गांव में विशेष धार्मिक अनुष्ठान के साथ बाबा बौखनाग देवता की डोली को पौराणिक मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकाला गया। इस दौरान पूरा उपराड़ी गांव बाबा बौखनाग के जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने देव डोली के साथ नृत्य किया। साथ ही अपने आराध्य देव को कई तरह के पकवानों का भोग चढ़ाया।