राजगढ़ी: फायर टीम बड़कोट ने मॉक अभ्यास कर PRD व ग्राम प्रहरियों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जानकारी दी
पुलिस ने मीडिया सेल ने सोमवार शाम 4 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी। एसपी सरित के डोबाल के दिशा निर्देश पर फायर टीम ने बड़कोट थाने में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। स्टेशन प्रभारी सूरत चौहान ने पीआरडी जवान व ग्राम प्रहरियों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों के संचालन की विस्तार से जानकारी दी।